प्रदेश में अभी बारिश से नही मिलेगी राहत,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रदेश में 18% कम बरसे मेघ, 24सितंबर के बाद मॉनसून की विदाई की संभावना

शिमला। प्रदेश में अभी मॉनसून की बौछारों से राहत मिलने के आसार नही है।भले ही प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है,बावजूद इसके सितंबर माह में जमकर बारिश हुई है।मौसम विज्ञान केंद्र ने 18व19सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया है।20 सितंबर के बाद बारिश के इस क्रम से राहत मिलने की संभावना है,लेकिन मध्यवर्ती क्षेत्रों में 24 सितंबर तक कुछ क्षेत्रों में मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश की संभावना जताई है।वहीं प्रदेश से मानसून की विदाई 24 सितंबर के बाद होने की संभावना है।राजधानी में आज दिनभर बादलों की लुक्का छिप्पी जारी रही और रुक रुक कर हल्की वर्षा होती रही

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि गत 24 घण्टों के दौरान सोलन,सिरमौर, मंडी,बिलासपुर, शिमला व कांगड़ा में हल्की बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक शिमला के जुब्बरहट्टी में 46mm व कसौली में40mm बारिश दर्ज की गई है।उन्होंने कहा कि 18व19सितंबर मैदानी क्षेत्रों ऊना,बिलासपुर व हमीरपुर सहित मध्यवर्ती इलाकों शिमला, सोलन ,मंडी व कांगड़ा में बारिश होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा इसके लिए 18व19सितंबर को थंडरस्टॉर्म व लाइटनिंग का अलर्ट जारी किया है।20सितंबर के बाद बारिश के क्रम में कमी आएगी।20से24 सितंबर तक मध्यवर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।प्रदेश में 1जून से 18सितंबर तक माइन्स18%कम ब बारिश दर्ज की गई है।प्रदेश में चंबा,लाहौल स्पीति, किन्नर ऊना व हमीरपुर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।शिमला में मानसून में सबसे अधिक मेघ बरसे हैं वहीं सितंबर माह में ऊना, लाहौल स्पीति ,चंबा में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।प्रदेश में अमूमन मानसून 24 सितंबर के बाद रुखसत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *