केंद्रीय क्षेत्र किसान उत्पादक संगठन योजना के तहत 10,000 किसान उत्पादक संगठनों का गठन

नई दिल्ली। भारत सरकार की 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन एवं संवर्धन’ की केंद्रीय क्षेत्र योजना’ के अंतर्गत अब तक 10,000 एफपीओ गठित किए जा चुके हैं।

इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत 10,000 एफपीओ में से 1,175 एफपीओ में शत प्रतिशत महिला सदस्य हैं।

एक जनवरी 2026 तक, ‘10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन एवं संवर्धन’ की केंद्रीय क्षेत्र योजना के अंतर्गत पंजीकृत कुल 56.32 लाख किसानों में से 21.96 लाख महिला किसान हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री  रामनाथ ठाकुर ने  राज्यसभा में लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *