शिमला पुलिस ने दो आरोपियों को चिट्टा/हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

शिमला। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला एवं पुलिस थाना देहा की संयुक्त टीम ने एक सफल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

दिनांक 17 जुलाई 2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर चेवाग–बालाग मार्ग पर नाकाबंदी कर एक संदिग्ध कार को जांच हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान कार से लगभग 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय वर्मा उर्फ लक्की (27 वर्ष), निवासी सुंगरी, तहसील रोहड़ू तथा पंकज कुमार (37 वर्ष), निवासी सुंगरी, तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है।

उक्त मामले में पुलिस थाना देहा में अभियोग संख्या 25/2026 दिनांक 18.07.2026 अधीन धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों को माननीय न्यायालय में इन पेश कर इनका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले में हर पहलू पर गहन जांच जारी है।