
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारियों विदित चौधरी व चेतन चौहान ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में संगठन के गठन को लेकर एक बैठक की। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह व कुलदीप कुमार के अतिरिक्त शिमला संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक ओम वीर यादव व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी शांतनु चौहान भी उपस्थित थे।
मीडिया से बातचीत करते हुए चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही कार्यकारणी घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में इस बार नए ऊर्जावान व ग्रासरूट से जुड़े लोगों को आगे लाया जाएगा । उन्होंने कहा कि इसी कारण प्रदेश के सभी जिलों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपने पर्यवेक्षक नियुक्त किये है जो पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्रों में जाकर बातचीत करेगी।
विदित चौधरी ने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस संगठन नए स्वरूप में नज़र आएगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों से मिलने वालों में प्रमुख थे कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार,पूर्व सीपीएस संजय अवस्थी,विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार,उप सचेतक केवल पठानिया,वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,विधायक सुरेश कुमार ,मलेंद्र राजन,पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर के अतिरिक्त पवन ठाकुर,चेतराम ठाकुर,विवेक कुमार, नरेश कुमार, करनेश जंग,सुरेंद्र पाल,सोहन लाल ठाकुर,डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा,बम्बर ठाकुर, दयाल प्यारी थे।