जगत सिंह नेगी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री जुयाल ओरम से की मुलाकात

जनजातिय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री जुयाल ओरम से की मुलाकात।

प्रदेश के जनजातिय क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा।

नई दिल्ली। प्रदेश सरकार में राजस्व बाग़वानी एवं जनजातिय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय जनजाति मामलों के मंत्री जुयाल ओरम से मुलाकात की। ट्राइबल मिनिस्टर जगत सिंह नेगी ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश के जनजातिय क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस जनजातिय क्षेत्रों में केंद्रीय परियोजनाओं को गति देने, सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकने, नोतोड़ बहाली में एफसीए की भूमिका समेत तमाम मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री जुयाल ओरम ने हिमाचल को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन मंत्री जगत सिंह नेगी को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *