ग्राम पंचायत दछैंन में नशा निवारण जागरूकता कैंप आयोजित
करसोग। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से चलाए जा रहे नशा निवारण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत दछैंन में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
कैम्प में तहसील कल्याण अधिकारी करसोग भोपाल शर्मा ने पंचायत के लोगों को नशे के दुष्प्रभाव व बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा नशा हमारे जीवन के साथ साथ हमारे घर परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचा रहा हैं।
इसके दुष्प्रभाव से हमें अपने आप को और समाज को बचाना होगा और यह हम सब का नैतिक दायित्व हैं।
जिसके लिए हमें मिलकर सामुहिक प्रयास करने होंगे।
उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए कि वे कहा जा रहे हैं और क्या कर रहे हैं।
बच्चों के साथ नशे को लेकर खुलकर बात करनी चाहिए और उन्हें नशे के दुष्प्रभाव से अवगत करवाना चाहिए ताकि उन्हें इस बीमारी से दूर रखा जा सके।
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अज्ञानता और एक दूसरे को देख कर नशें के मकड़जाल में फंस रहा हैं। जिससे केवल जागरूकता से ही बचा जा सकता हैं।
समाज व युवा वर्ग को नशें से बचाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।
इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा तैयार किए गए नशा मुक्ति जागरूकता पेंपलेट भी वितरित किए गए।
इस मौके पर पंचायत प्रधान हिमा देवी, उप प्रधान नानक चंद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।