शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना के जवान लांस नायक मनीष ठाकुर की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। सिरमौर जिला के नाहन के बड़ाबन गांव के निवासी मनीष ठाकुर डोगरा रेजिमेंट में तैनात थे।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।