विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम सुक्खू ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ, बोले हिमाचल प्लास्टिक न्यूट्रल बनने की दिशा में बढ़ रहा आगे

 

 

 

SHIMLA. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सरकारी आवास ओक ओवर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी आवास पर स्कूली बच्चों और साइकिल रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रदेश को अगले पांच वर्षों के लिए ‘प्लास्टिक न्यूट्रल हिमाचल’ घोषित करने की बात कही। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को प्रकृति ने जो सुंदरता दी है, उसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और प्लास्टिक के उपयोग को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्लास्टिक डिपॉजिटरी स्कीम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्लास्टिक की बोतलों पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा, जिससे बोतल लौटाने पर उपभोक्ताओं को रिफंड की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत एकत्रित प्लास्टिक का आगे कैसे उपयोग किया जाएगा, इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह भी बताया कि सरकार कोविड-19 को लेकर सतर्क है। हाल ही में नाहन में एक 82 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और टेस्ट रिपोर्ट में भी गलती की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।सरकार इस पूरे मामले की निगरानी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *