केंद्र से मिली 2006 करोड़ की राहत राशि पर जयराम ठाकुर ने जताया आभार, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

शिमला। 2023 की बाढ़ आपदा के बाद राहत और पुनर्निर्माण के लिए केंद्र द्वारा हिमाचल प्रदेश को 2006.40 करोड़ की सहायता राशि जारी करने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोग कहते थे कि केंद्र सरकार ने हिमाचल की मदद नहीं की। लेकिन अब राज्य को NDRF और SDRF से लगभग 2000 करोड़ रुपये मिले हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वो गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। 2006 करोड़ की यह राशि मिली है, जिसमें 533 करोड़ पहले ही आ चुके हैं और बाकी जल्द आ जाएंगे।
हालांकि उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इतनी बड़ी राहत के बावजूद भी ज़रूरतमंदों को पूरी सहायता नहीं मिल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह मदद आखिर जा कहां रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह राहत सही लोगों तक जानी चाहिए, सिर्फ कुछ को नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की आदत रही है कि जब मदद मिलती भी है, तो उसे स्वीकार करने की बजाय बहाने बनाए जाते हैं।

वहीं पांवटा साहिब के एसडीएम पर की गई टिप्पणी को लेकर ठाकुर पर धार्मिक टिप्पणी करने का आरोप लगा था, जिस पर उन्होंने सफाई दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने किसी धर्म या संस्था को लेकर कुछ नहीं कहा। कुछ लोग जानबूझकर उनका नाम घसीट रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिम्मेदारी से बयान दिया है, लेकिन जो लोग नारे लगाते हैं, उन्हें भी गरिमा रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *