भाजपा के सभी नेता हिमाचल में आई त्रासदी के प्रथम दिन से फील्ड में काम कर रहे है, राजनीति नहीं : कश्यप

जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल सभी फील्ड में
• 5152 करोड़ की राहत राशि हिमाचल को मिली है

शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी की सभी नेता हिमाचल में आई त्रासदी के प्रथम दिन से फील्ड में काम कर रहे है। कोई भी पार्टी का ऐसा नेता नहीं है जो इस संकट एवं दुख की घड़ी में राजनीति कर रहा है, बल्कि सभी सेवा का उत्तम कार्य कर रहे हैं। पूरे प्रदेश से सभी सात सांसदों ने राहत सामग्री एकत्रीकरण का कार्य भी किया और उसे सामग्री को उचित जगह पहुंचाने का काम भी किया।
सुरेश कश्यप ने कहा कि आने वाले समय में सांसद निधि के पैसे को भी इस त्रासदी से हुए नुकसान के राहत कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। भाजपा के सभी सांसद लगातार केंद्र नेतृत्व के साथ संपर्क में है और वस्तु स्थिति के बारे में लगातार चर्चा भी कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सभी लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद त्रासदीग्रस्त क्षेत्रों में है। नेता प्रतिपक्ष जो लगातार एक-एक गांव में संपर्क करते हुए लोगों का कुशल क्षेम जानते हुए 3000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुके हैं, वहीं अनुराग ठाकुर ने इसी क्रम में मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्कूली छात्रों को 1000 बैग, 2000 कॉपी, 2000 पेंसिल, 1000 बॉक्स, 1000 पेन, 1000 शार्पनर, 5000 बिस्किट पैकेट, 5000 प्रोटीन बॉक्स 1000 क्लिप बोर्ड बाँटकर उनका दुःख साझा करने व उनका हौसला अफजाई करने का प्रयास किया है।
मैने खुद त्रासदी वाले इलाको में 2000 से अधिक कंबल, 300 से अधिक राशन किट भेजने का काम किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और बादल फटने व भारी वर्षा से उत्पन्न स्थिति का निरीक्षण किया। नड्डा ने मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र स्थित सैंज पंगलियूर बागा गांव का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि 3146 करोड़ की राहत भाजपा के समस्त नेतृत्व ने केंद्र सरकार के द्वारा हिमाचल प्रदेश को पहुंचाई थी। अभी भी पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2006 करोड़ एनडीआरएफ के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए जारी किया है, अगर इसका जोड़ करें तो कुल 5152 करोड़ बनता है। आर्थिक दृष्टि से बात करें तो मदद के रूप में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1 लाख से अधिक घर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 3000 करोड़ से अधिक सड़के केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *