ग्राम पंचायत हलाण, लरांकेलो, मलाणा ग्राहण में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

कुल्लू। बाल विकास परियोजना अधिकारी, नग्गर (कटरांई) के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों—कुम्हारहटी, घूड़दौड़, धरावेहड़ और बरमाहण—में सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन पदों के लिए वही महिलाएं आवेदन करने की पात्र होंगी जो संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में पंजीकृत हैं। साथ ही, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10+2 होनी चाहिए और उसके परिवार की वार्षिक आय ₹50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

प्रार्थी की आयु 23 जुलाई 2025 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अधूरे आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 23 जुलाई 2025 को प्रातः 11:00 बजे उपमंडलाधिकारी (ना.) कुल्लू, जिला कुल्लू के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी, कटरांई के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-241243 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *