22 जुलाई को प्रदेश विश्व विद्यालय मनाएगा 56वा स्थापना दिवस समारोह

 

SHIMLA. हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय के स्थापना दिवस के समारोह के लिए आचार्य महावीर सिंह जी ने विश्व विद्यालय के कुलाधिपती व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू जी को निमंत्रण दिया, आचार्य महावीर सिंह जी ने बताया की प्रदेश मे आपदा के चलते विश्व विद्यालय प्रशासन ने स्थापना दिवस एक दिन मनाने का फैसला लिया है, गौर तलब हो की यह समारोह पूर्व मे दो दिन का मनाया जाता रहा है, इस कार्यक्रम मे विश्व विद्यालय मे नए स्थापित किए गए पाँच शोध केन्द्रो के लोकार्पण सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय संस्थानों एवं एजेंसीयो के साथ शैक्षणिक व अनुसन्धान सम्बंधित MOU किए जाएंगे!!
प्रदेश मे हुई प्राकृतिक आपदा के प्रभावितो की सहायता हेतु विश्व विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं गैर शिक्षक सदस्यो ने दो दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष मे देने का भी निर्णय लिया है!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *