करवा चौथ की खरीदारी को लेकर राजधानी शिमला के बाजारों में भीड़

सुहागिनों ने बढ़ाई बाजार की रौनक; दस अक्टूबर को मनाया जाएगा पर्व

शिमला. राजधानी शिमला के बाजारों में करवाचौथ को लेकर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुहागिनों ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है। चूड़ी से लेकर ज्वैलरी और साड़ी की दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गई है।करवाचौथ के लिए शहर के बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। बाजारों में सस्ते से लेकर महंगे सामान की दुकानें लगी हैं। दुकानदारों ने महिलाओं को आकर्षित करने के लिए रंग-बिरंगी चूडिय़ां दुकानों के बाहर सजाई है, जिसमें कांच की चूडिय़ों से लेकर फैंसी चूडिय़ां शामिल है। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए अभी से ही खरीदारी करना शुरू कर दी है। महिलाएं भारी संख्या में शृंगार सामग्री की खरीद कर रही है। कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक की महिलाएं भरपूर खरीद कर रही है। श्रृंगार के सामान की कई तरह की वैराइटी बाजारों में उतारी गई है।महिलाएं कांच की चूडिय़ों से लेकर फैंसी चूडिय़ों की खरीद कर रही है। कॉस्मेटिक की दुकानों में भी महिलाओं और युवतियों की भीड़ देखने को मिली है। कांच की चूडिय़ों के दामों में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कांच की चूडिय़ां 80 रुपए से 350 रुपए दर्जन तक बिक रही है। इसके साथ ही महिलाएं फैंसी चूडिय़ों की अधिक मांग कर रही है। बाजारों में शृंगार का कई तरह का सामान देखने को मिल रहा। शृंगार के सामान के साथ ही पूजा के सामान भी दुकानों में सजाएं गए है। इस साल बाजारों में कई तरह की पूजा की थालियां भी सजाई गई है, जो कि महिलाओं को आकर्षित कर रही है। पूजा की थाली 250 रुपए से 1500 रुपए तक बिक रही है।

100 से 1000 रुपए तक लगेगी मेहंदी
करवाचौथ के त्योहार में महिलाएं मेहंदी लगाती है। मेहंदी लगाने वालों ने भी मेहंदी के रेट फिक्स कर दिए है। मेहंदी के मूल्य 100 से 1000 तक रखा गया है। मधुबनी डिजाइन ज्यादा ट्रेंड में है। एक हाथ प्रति 100 रुपए मूल्य रखा गया है और दोनों साइड के लिए 150 रुपए मूल्य है। इसी के साथ डिजाइन के माध्यम से भी मूल्य तय किए जाएंगे।

करवा चौथ 2025 शुभ तिथि
सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। इस पर्व का इंतजार महिलाओं को बेसब्री से होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ 10 अक्तूबर को है। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 09 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से आरंभ हो जाएगी जो 10 अक्तूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *