कुल्लू : विद्युत उप-मण्डल नं.-1, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि० कुल्लू की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 11/0.445 केवी, 250 के.वी.ए. सब-स्टेशन रामशीला तथा 250 के.वी.ए. सब-स्टेशन अंदरला अखाड़ा की एल.टी. लाइनों की मरम्मत एवं आवश्यक रख-रखाव कार्य दिनांक 14 अक्तूबर, 2025 (मंगलवार) को प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक किया जाएगा।
इस दौरान रामशीला, कुल्लू वैली स्कूल, लक्ष्मी नारायण मंदिर, चैतन्य क्लीनिक एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।