मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंडी दौरे को लेकर मचा सियासी घमासान, मेडिकल यूनिवर्सिटी पर आमने-सामने आए कांग्रेस और भाजपा नेता

 

 

मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंडी जिला दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बल्ह में प्रस्तावित मेडिकल यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
बल्ह के विधायक अपने समर्थकों के साथ कॉलेज गेट के बाहर धरने पर बैठे हैं और यूनिवर्सिटी के मुद्दे को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं। दूसरी ओर, कैबिनेट मंत्री प्रकाश चौधरी मुख्यमंत्री से इस विषय पर विस्तार से चर्चा करने की बात कह रहे हैं।
इस राजनीतिक खींचतान के बीच मेडिकल यूनिवर्सिटी को लेकर क्षेत्र में माहौल गर्मा गया है और जनता भी अब सरकार के रुख पर निगाहें जमाए बैठी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *