दीवाली को लेकर सिरमौर स्वास्थय विभाग ने जारी की एडवाइजरी, पटाखों व् आतिशबाजी का प्रयोग सावधानी से करें ,मिठाई इत्यादि गुणवत्तापूर्ण लें

सिरमौर। प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी आईएसएम समय त्योहारी सीजन चला हुआ है और खासकर दीपावली को लेकर विशेष तैयारियां चली हुई है। दीवाली पर आतिशबाजी व् पटाखे चोदे जाते हैं जोकि कभी कभी दुर्घटन में भी तब्दील हो जाते हैं और इसके इलावा अस्थमा जैसे रोगों ,में भी घटक सिद्ध हो जाते हैं। इसी तरह से त्योहारों में मिठाई व् अनेक पकवान भी बनते हैं जोकि कई बार गुणवत्ता पूर्ण न होने के कारण स्वास्थय के लिए ठीक नहीं रहते। इन्ही सभी को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थय विभाग सिरमौर ने एक एडवाइजरी भी जारी की और साथ ही लोगो को जागरूक करने का कार्य भी शुरू किया है।
मुख्य चिकत्सा अधिकारी सिरमौर डॉ राकेश प्रताप ने बतायाकि दीवाली पर पटाखे फोड़ते समय बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए और किसी बड़े की निगरानी में ही पटाखे चलाने चाहिए। इसके इलावा वृद्ध जनो ,साँस व् अस्थमा से पीड़ित लोगो को पटाखों से दूर रहने की हिदायत दी जाती है। साथ ही मिठाई व् अन्य इस तरह केउत्पाद गुणवत्ता देखकर ,एक्सपाइरी डेट देखकर ही खरीदें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *