करसोग। प्रभारी उप रोजगार कार्यालय करसोग रोहित गुप्ता ने बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी इण्डिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश द्वारा सिक्योरिटी गार्डज व सुपरवाइजर के 200 पदों (नियमित) केवल पुरुष के भरने हेतु आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएगें। जिसके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व उससे अधिक, आयु सीमा 19-40 वर्ष होनी चाहिए व आवेदक की शारीरिक लम्बाई 168 सेमी व उससे अधिक और भार 55 से 95 किलोग्राम होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि चयनित आवेदकों को 8 घंटे व 12 घंटे की डयूटी के लिए रूपये 18,500 से 23,000 रूपये प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा, इसके अतिरिक्त ईपीएफ, ईएसआई बीमा, पेंशन इत्यादि लाभ भी प्रदान किए जायेंगे।
उन्होंने रोजगार के इच्छुक आवेदकों को सूचित किया है कि दिनांक 06 नवंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रिज्यूम, रोजगार पंजीकरण पत्र सहित उप-रोजगार कार्यालय करसोग जिला मण्डी हि०प्र० में साक्षात्कार हेतु उक्त नियोक्ता के समक्ष उपस्थित हों ताकि आवेदकों का साक्षात्कार हो सके।
उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता व अन्य लाभ देय नहीं होंगे।
यह सूचना जनहित में जारी की जा रही है ताकि अधिक से अधिक आवेदक इसका लाभ उठा सकें।