राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरी बंगलो में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न

SHIMLA. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरी बंगलो में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में स्थानीय पंचायत सेरी बंगलो के उपप्रधान धर्मपाल ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्या डोलमा शर्मा ने की। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पिताम्बर लाल, पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसोग के प्रधानाचार्य यादेश गुप्ता, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान यशपाल, प्रवक्ता फिजिक्स पूर्ण चंद, पदम सिंह, राधा कृष्ण, बालक राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद रहे।

कार्यकारी प्रधानाचार्य ने बताया कि समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए केतन वर्मा, भूपेंद्र कुमार, इशांत कुमार, ऋतिका, प्रकृति, अजीत कुमार, मान्यता वर्मा, देवेंद्र कुमार और तमन्ना ठाकुर को सम्मानित किया गया।

स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति हासिल करने के लिए मान्यता वर्मा, देवेंद्र कुमार, कल्पना चावला छात्रवृत्ति के लिए ऋतिका और आरती मेहता को सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट उपस्थिति पुरस्कार

सत्र 2025–26 में सर्वाधिक उपस्थिति रखने वाले विद्यार्थियों में एंजल, मारिया शेरापोवा, सोनाली, खिलेश, नव्या श्रीवास्तव, आरुषि, होनेश प्रकाश, पलक, करण, मोनिका, समीक्षा, स्नेहा शर्मा की सम्मानित किया गया।

खेल गतिविधियों में सम्मानित विद्यार्थी

जिला स्तरीय भागीदारी के लिए मानसी (खो-खो) वैष्णवी (बैडमिंटन) टेक राज (बैडमिंटन) रूपेश श्रीवास्तव (कबड्डी) खिलेश (खो-खो) दर्शिल (खो-खो) सोयांश (खो-खो) मितल भंडारी (खो-खो) के लिए सम्मानित किया गया।

अंडर–19 वर्ग में
वैष्णवी को वॉलीबॉल, शिवानी, स्नेहा शर्मा को कबड्डी में, सिमरन को खो–खो, निहारिका की खो–खो, सुविधा, दीक्षा प्रकाश को शतरंज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया।

उपमंडल स्तरीय कला उत्सव में विद्यालय के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए संध्या शर्मा, प्रभाकर समूह, आरती मेहता, अंचल समूह, पल्लवी वर्मा, अंशिका समूह को सम्मानित किया गया।

चित्रकला, वाद–विवाद, निबंध, स्लोगन और आपदा प्रबंधन क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी जिनमें आरती मेहता, तन्वी मेहता, पल्लवी वर्मा, अंशिका वर्मा, प्रियांशु मेहता, नव्या श्रीवास्तव, भुमिका, शिवानी शर्मा, दीक्षा प्रकाश को सम्मानित किया गया।

विशेष पुरस्कारों में
सर्वश्रेष्ठ एन.एस.एस. स्वयंसेवी प्रेम कुमार और दीपिका, स्कूल के सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार प्रेम कुमार जबकि सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार पल्लवी वर्मा को प्रदान किया गया जबकि पियूष, भूमिका को सर्वश्रेष्ठ एन.सी.सी. कैडेट के रूप में सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और निरंतर प्रगति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन की हमें जीवन में सफल बनाता हैं। उन्होंने स्कूल के बच्चों से आह्वान किया कि अध्यापकों द्वारा बताए गए मार्ग को जीवन में अपना कर आप अपना, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

कार्यकारी प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *