मंडी में सरकार के तीन साल के कार्यकाल का जश्न होगा ऐतिहासिक, 25 हजार भीड़ जुटाने का टारगेट, भाजपा की रैली में सिर्फ नेताओं का अपना अपना शक्ति प्रदर्शन

SHIMLA. कांग्रेस सरकार का हिमाचल प्रदेश में तीन साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है जिसको लेकर मंडी में एक रैली भी की जा रही है जिसमें 25 लोगों को जुटाने का टारगेट रखा गया है। रैली के बहाने कांग्रेस सरकार मिशन रिपीट का मंडी में बिगुल फूंकेंगे। दूसरी तरफ भाजपा ने भी 2027 में सत्ता वापसी की हुंकार भरते हुए धर्मशाला में सरकार के तीन साल के कार्यकाल के खिलाफ रैली की है जिसे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं का विभाजन और अपना अपना शक्ति प्रदर्शन करार दिया है।

शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि सरकार तीन साल पूरे होने पर मंडी में भव्य रैली करेगी। भले कांग्रेस अभी पूरा संगठन बना नहीं है लेकिन कांग्रेस विचारधारा के लोग इस रैली में बड़ी संख्या में जुटेंगे। सरकार ने आपदा में बेहद काम किया है और मंडी में सबसे ज्यादा आपदा हुई है ऐसे में मंडी के लोगों को सरकार द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया जाएगा। भाजपा की रैली में केवल 4 से 5 हजार लोग जुटे थे जो सत्ता परिवर्तन को अंकित नहीं करता। कांग्रेस की रैली में 25 हजार लोग जुटाने का लक्ष्य रखा है और मिशन रिपीट का आगाज होगा।

वहीं संगठन के विस्तार पर विनय कुमार ने कहा कि पहले ब्लॉक का गठन किया जाएगा और उसके बाद जिला अध्यक्ष बनेंगे। संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी का चल रहा है और 8 दिसंबर तक लिस्ट हाई कमान को पर्यवेक्षक सौंपने जा रहे हैं जिसके बाद शीघ्र ही ऊर्जावान लोगों को पार्टी में काम करने का जिम्मा सौंपा जाएगा। विनय कुमार ने दावा कि पार्टी में सभी लोगों के साथ तालमेल बैठाया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ महिलाओं और युवाओं को भी संगठन दायित्व सौंपा जायेगा। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले लोगों को भी संगठन में काम करने का मौका दिया जाएगा।वहीं कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की चर्चाओं पर विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष नहीं बनाए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *