राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने क्रिसमस पर लोगों को शुभकामनाएं दी

शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने कहा कि क्रिसमस ईसा मसीह के सत्य, प्रेम और करूणा की शाश्वत शिक्षाओं को याद दिलाता है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज  भी प्रासंगिक हैं क्योंकि वे निःस्वार्थ सेवा, दया और मानवता को बढ़ावा देती हैं।
उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशी, शांति और समृद्धि लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *