तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में त्रिनिदाद और टोबैगो, ऑस्ट्रिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए।

  1. त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के उच्चायुक्त चंद्रदत्त सिंह

  1. ऑस्ट्रिया गणराज्य के राजदूत डॉ. रॉबर्ट ज़िशग

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर