ऊना.जिला ऊना बीजेपी कार्यालय दीप कमल में 23 जनवरी को बीजेपी अनुसूचित मोर्चा की बैठक का आयोजन होने जा रहा है पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अजय ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रभारीसंजय टंडन ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल,नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप,बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थिति रहेंगे।उन्होंने बताया कि प्रदेश भरा से 350 से अधिक कार्यकर्ता इस में उपस्थित होगे।
वहीं जिला अध्यक्ष सूरम सिंह ने बताया कि इस बैठक में 2027 चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करना मुख्य उदेश्य रहे गा। वही आने वाले पंचायती राज चुनाव में किस प्रकार जीत दर्ज की जा सकती है उस पर भी चर्चा की जाएगी, वही बाहर से आए नेतृत्व का हमें संबोधन सुनने को मिलेगा।