हिमाचल प्रदेश में मौसम ने बदला मिज़ाज़, ठंड ने दिखाई ताकत

 

शिमला। राज्य में अचानक मौसम ने करवट ली और ठंड ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया है। देर रात से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि निचले और मध्यम क्षेत्रों में तेज़ बारिश का दौर जारी है।
चूड़धार, हरिपुरधार जैसी ऊँची चोटियाँ आज सफ़ेद चादर में लिपटी नजर आ रही हैं। कई जगहों पर पेड़, सड़कें और छतें बर्फ की मोटी परत से ढक गए हैं।


सिरमौर के गिरिपार जनपद क्षेत्रों में झमाझम बारिश ने मौसम का मिज़ाज़ पूरी तरह पलट दिया है। तीन महीने की सूखे जैसी स्थिति के बाद किसानों को राहत की साँस मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश रबी फसलों के लिए संजीवनी साबित हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और कई जगह पारा शून्य के करीब पहुँच गया है।
बारिश और बर्फबारी की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल और सड़कें अबरुद्ध हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *