प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रोजगार मेले के अंतर्गत, सरकार में नव नियुक्त युवाओं को 61,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 जनवरी, 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 18वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 61,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। मोदी इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप, रोजगार मेला इस दृष्टिकोण को साकार करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल है। इसकी स्थापना के बाद से, देश भर में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।
18वां रोजगार मेला देश भर के 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। भारत के सभी हिस्सों से चयनित नव नियुक्त कर्मचारी गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग सहित भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *