शहीदी दिवस के अवसर पर करसोग में 30 जनवरी को रखा जाएगा 2 मिनट का मौन, सड़कों पर यातायात भी रहेगा स्थगित

करसोग. उपमंडलाधिकारी नागरिक करसोग गौरव महाजन ने बताया कि भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले महात्मा गांधी व अन्य शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी, 2026 को दो मिनट का मौन रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतू ठीक 11:00 बजे 2 मिनट का मौन रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान करसोग कस्बे में समस्त यातायात 2 मिनट के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। सभी वाहन जहां हैं वहीं रोक दिए जाएंगे।

उन्होंने सभी विभागों, वाहन चालकों व आम नागरिकों से अपील की है कि वे 2 मिनट का मौन धारण कर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना सुनिश्चित करें ताकि शहीदी दिवस को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *