कुल्लू। कुल्लू में स्थित शोभला मल्टीप्लेक्स में उस समय उत्साह का माहौल बन गया जब बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर-2’ के सिलसिले में अचानक पहुंच गए। अपने पसंदीदा अभिनेता को सामने देख प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सनी देओल ने मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखी और इसके बाद उन्होंने अपने चाहने वालों से मुलाकात की। इस दौरान प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाईं और आटोग्राफ लिया। अभिनेता ने भी गर्मजोशी से लोगों का अभिवादन किया और सभी का धन्यवाद किया।
अभिनेता की एक झलक पाने के लिए युवाओं और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिला। मल्टीप्लेक्स परिसर कुल्लू में कुछ देर के लिए जश्न जैसा माहौल बन गया।