नागरिक चिकित्सालय करसोग में मोतियाबिंद ऑपरेशन का तीन दिवसीय शिविर संपन्न,,शिविर में कुल 48 ऑपरेशन किए गए, जो सभी सफल रहे

 

करसोग. नागरिक चिकित्सालय करसोग में मोतियाबिंद ऑपरेशन का तीन दिवसीय शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है । इस शिविर में कुल 48 ऑपरेशन किए जो सभी सफल रहे। खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि सभी ऑपरेशन सफल रहे और सभी मरीजों को छुट्टी दे दी गई है । इस शिविर में सुंदरनगर और मंडी से विशेषज्ञ डॉक्टर जितेंद्र रुड़की के नेतृत्व ने टीम आई थी जो तीन दिन तक करसोग में तैनात रही। पहले दो दिन ऑपरेशन किए गए और आज तीसरे दिन मरीजों की आंखों की जांच की गई ।
इस शिविर में नागरिक चिकित्सालय करसोग की टीम द्वारा व्यवस्थाओं का सफल संचालन डॉ संदीप कंवर की अध्यक्षता में हुआ । इस कैंप का दूसरा उद्देश नागरिक चिकित्सालय करसोग के ऑपरेशन थिएटर को पुनः स्थापित करना और यहां तैनात स्टाफ को ट्रेनिंग देना भी था ताकि वो ऑपरेशन थिएटर में काम करने के आदि बने। डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि बहुत जल्द नागरिक चिकित्सालय करसोग में महिलाओं की नल बंदी का कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के कैंप के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी और स्थानीय लोगों और प्रशासन को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *