शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय बजट पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि इस बार केंद्र सरकार ने बजट के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई है,इसमें किसी भी वर्ग को न तो कोई लाभ है न किसी को कोई राहत। बजट की न तो कोई दिशा है और न ही दशा। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के साथ जो कुठाराघात केंद्र सरकार ने इस बजट में किया है उसके खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदेश केंद्र से कोई खैरात नही अपना हक मांग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को उम्मीद थी कि आपदा राहत के लिये केंद्र कुछ देता। प्रधानमंत्री की 1500 करोड़ की राशि भी आज दिन तक प्रदेश को नही मिली।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए विनय कुमार ने राजस्व घाटे का अनुदान बंद करने पर कड़ा रूख करते हुए कहा कि इस बार बजट में हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों की घोर उपेक्षा की गई है। हिमाचल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश को न तो पर्यटन विकास के लिये ही कोई योजना दी गई और न ही बागवानी व कृषि के लिये। जलविद्युत परियोजनाओं के विकास को भी कुछ नही दिया गया। 5 हजार करोड़ की बागवानी सेव आर्थिकी पर केंद्र की नीतियों ने पहले ही संकट खड़ा कर दिया है। रेल विस्तार के नाम पर इस बार भी झुंझना ही मिला है। पिछले कई सालों से बिलासपुर भन्नुपली रेल लाइन अधर पर लटकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ अन्याय सहन नही होगा।
विनय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार जितने भी रोड़े लगा ले,प्रदेश सरकार अपनी डगर से डगमगाने वाली नही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने कर्मचारियों को
ओपीएस जारी रखेगी।
विनय कुमार ने प्रदेश से चुन कर गए सभी भाजपा सांसदों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश की कोई चिंता नही है। प्रदेश के लोग इन नेताओं को कभी माफ नही करेंगे।