करसोग मुख्य सड़क मार्ग की हकीकत: तंग सड़क, बढ़ता ट्रैफिक,डबल लेन ही हल

करसोग। करसोग के मुख्य सड़क मार्ग की स्थिति आज भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है। यहां अगर किसी एक वाहन में भी खराबी आ जाए, तो पूरे दिन सड़क खुलने का इंतज़ार करना पड़ता है। बसों के रूट प्रभावित हो जाते हैं और आम लोगों के लिए अपने गंतव्य तक पहुँचना मुश्किल हो जाता है।
आज के समय में करसोग सड़क पर वाहनों की संख्या बहुत बढ़ चुकी है। करसोग क्षेत्र में सेब सीजन के अलावा साल भर सब्जियों का भी बड़ा कारोबार चलता है। ऐसे में सीजन के दौरान शिमला पहुँचने में कई बार 2–2 घंटे अतिरिक्त लग जाते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि सड़क इतनी तंग है कि दो वाहन आसानी से आमने-सामने क्रॉस नहीं हो पाते। जहां कहीं थोड़ा सा खुला मोड़ या जगह मिलती है, वहीं वाहनों को पास दिया जाता है, जिसके लिए गाड़ियों को पीछे तक करना पड़ता है।
सीधी-सी बात यह है कि शिमला–करसोग मुख्य सड़क मार्ग का डबल लेन होना आज के समय की बड़ी जरूरत बन चुका है। भले ही कुछ स्थानों पर मोड़ कटिंग हुई है, लेकिन अभी भी कई जगह सड़क बेहद संकरी है।
सरकार से आग्रह है कि करसोग सड़क की ओर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि लोगों को सफर के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *