हिमाचल की 254 सड़कों को केंद्र से मिली मंजूरी, 2643.01 करोड़ होंगे खर्च : राजीव बिंदल

शिमला, 17 अगस्त । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि

भाजपा ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस तीन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 2643.01 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है, इसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश में 254 सड़कों का निर्माण कार्य होगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सड़क हिमाचल प्रदेश की जीवन रेखा है और इसको बरकरार रखने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी है।

बिंदल ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का इस अवसर पर धन्यवाद किया है।

बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हिमाचल प्रदेश के विकास एवं इस संकट की घड़ी में मदद राशि की दृष्टि से किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *