शिमला । चार नए लेबर कोड के विरोध में CITU ने शिमला में सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली. इस विरोध प्रदर्शन में 10 ट्रेड यूनियन शामिल हुए. रैली में चार नए लेबर कोड का विरोध जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए पंचायत भवन से डीसी ऑफिस तक विरोध मार्च किया गया.
CITU के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि सरकार मजदूरों को बंधुआ मजदूरी की तरफ़ धकेलने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यह मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है. देश में पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने का काम हो रहा है. विरोध रैली में आउट सोर्स और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए नीति बनाने की मांग की गई. मनरेगा ख़त्म करने का भी विरोध किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि सरकार को मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए. विजेंद्र मेहरा ने कहा कि सरकार को अपनी नीतियों में बदलाव करना होगा. उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपनी नीतियों में बदलाव नहीं करती, तब तक वे विरोध ज़ारी रखेंगे.