विधानसभा के 11वें सत्र को लेकर असमंजस की स्थिति, विधानसभा की परंपराओं के विरुद्ध चल रही सरकार – जयराम

शिमला। राज्यपाल की अभिभाषण के साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें सत्र की शुरुआत हुई. इससे पहले भाजपा ने विधानसभा परिसर में विधायक दल की बैठक की. विधायक दल की बैठक के बाद नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्र को लेकर कन्फ्यूजन और असमंजस की स्थिति है. उहोंने आरोप लगाया कि सरकार विधानसभा की परंपराओं के विरुद्ध काम कर रही है.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 11 वें सत्र की शुरुआत के साथ ही कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई है. बजट सत्र है, लेकिन बजट कब पेश होगा, इसकी कोई स्पष्टता नहीं है. केवल 3 दिनों की बैठक की अधिसूचना जारी की गई है. जयराम ठाकुर ने कहा कि इसको लेकर विधायकों में भी असमंजस की स्थिति है. उन्होंने कहा कि आज राज्यपाल का अभिभाषण है. इसके बाद सदन स्थगित करने और फ़िर राज्यपाल की अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की परंपरा रही है. लेकिन सरकार नियम 102 के तहत लाए संकल्प पर चर्चा करने को आमादा है. विधायकों में भी असमंजस की स्थिति है कि आखिर क्या होने वाला है. उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष का एकमत है कि राज्यपाल का अभिभाषण पर चर्चा के बाद ही संकल्प पर चर्चा होनी चाहिए. सरकार ऐसे माहौल से अफरातफरी और असमंजस की स्थिति का संदेश दे रही है. सत्र को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. बजट पेश कब होगा, डिमांड पर डिस्कशन कब होगी, इसकी कोई क्लेरिटी नहीं है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *