28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएं पंजीकृत श्रमिकः नरदेव सिंह कंवर

SHIMLA. हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर की अध्यक्षता में आज वर्चुअल माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश भर से अधिकारी व कर्मचारी जुड़े। बैठक में बताया गया कि बोर्ड में 4.77 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं। इन पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी की प्रक्रिया 28 फरवरी तक जारी रहेगी। नरदेव सिंह कंवर ने पंजीकृत श्रमिकों से आग्रह किया कि वे नजदीकी कार्यालय और फील्ड में जहां भी विभाग के कैंप लग रहे हैं वहां जाकर ई-केवाईसी करवाएं।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *