SHIMLA । शिमला में कांग्रेस शासित नगर निगम का तीसरा बजट शुक्रवार को पेश हुआ। महापौर सुरेंद्र चौहान ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 688 करोड़ रुपये का सरप्लस बजट पेश किया। जबकि बीते साल यह 188 करोड़ रुपये था। नगर निगम द्वारा कोई नया कर शहरवासियों पर नही लगाया है। बजट में जहां शहर भर में पार्किंग पार्क बनाने की घोषणा की गई वहीं पर शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन मुहैया कराए जाएंगे। बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए रिज और मॉल रोड पर फीडिंग रूम बनाए जाएंगे। महापौर ने शिमला शहर में 26 चिन्हित जगहों पर फूड वैन देने की भी घोषणा की, ताकि बेरोजगार महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार मिल सके। इसके अलावा शिमला के कोर एरिया में ई-कार्ट चलाए जाएंगे।
शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक बजट हैंऔर आने वाले समय मे नगर निगम अपने पाव पर खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि बजट में शहर में विकासात्मक कार्यो को प्राथमिकता दी गई है। शहर में पार्क पार्किंग वेलनेसन सेंटर के अलावा ई कार्ट चलाने ओर साइकिल स्टैंड बनाएं जायेगे। भरयाल में सोलर प्लांट लगाया जाएगा। उन्होने कहा कि भाजपा पार्षद राजनीति कर रहे है।मामला कोर्ट में है और भाजपा के ही पार्षद कोर्ट गए है और अब वही कोर्ट के अवमानना कर रहे है। अभी तक कोर्ट का फैसला आया नही है।बजट में भाजपा पार्षदों द्वारा हगांमा किया और बाहर चले गए जबकि उन्हें अंदर रहना चाहिए था। इससे साफ दिखता है कि वे शिमला शहर के लोगो के प्रति कितने गभीर है।
शिमला शहर में 6 साइकलिंग ट्रेक बनाये जाएंगे
नगर निगम शिमला अपने कर्मचारियों के लिए पहली बार शुरू करेगा बीमा, बीमा का नहीं लिया जाएगा एक भी रूपए
शिमला शहर में जिन बाँवड़ी का पानी नहीं पीने लायक उसका उपयोग टॉयलेट में किया जाएगा
शहर में सुरक्षा की दृष्टि से लगेंगे सीसीटीवी कैमरा, 50 लाख होंगे खर्च,
नगर निगम कर्मचारियों के लिए बालूगंज में 34 करोड़ से 72 आवास आवास,
आय बढ़ाने के लिए शहर में आवासीय फ्लेट बना कर बेचेगा नगर निगम,
तारादेवी के पास वर्ड क्लास वेलनेस सेंटर बनाने की घोषणा
सचिवालय से चौड़ा मैदान तक भूमिगत डक्ट बनाए जा रहे जिसमे फायबर ओर पाइप बिछाने के लिए पैसे लेगा नगर निगम,
नगर निगम भरयाल में दो मेगा वाट सोलर प्रोजेक्ट का निर्माण करेगा
सभी वार्ड में 1000 सोलर लाइट लगाएगा नगर निगम,
शहर में साइकल स्टैंड बनाएं जाएंगे