उप मुख्यमंत्री 22 को रहेंगे ऊना प्रवास पर, डेरा बाबा रूद्रानंद जी आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

SHIMLA। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 फरवरी (रविवार) को जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे डेरा बाबा रूद्रानंद जी आश्रम, नारी (ऊना) में ब्रह्मलीन वेदांताचार्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद महाराज जी की समाधि के दर्शन करेंगे तथा आश्रम के अधिष्ठाता हेमानंद महाराज जी की गद्दी पर बैठने के पावन धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री रविवार को रेल मार्ग से दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 10.50 बजे रेलवे स्टेशन ऊना पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *