हिंदी नागरिकों की चिंताओं को बेहतर ढंग से समझने और अपेक्षाकृत अधिक समावेशी लोक सेवा प्रदायगी को सक्षम बनाती है: डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर

नई दिल्ली।  दूरसंचार विभाग की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक  डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने की। बैठक में दूरसंचार विभाग और उसके अधीनस्थ, संबद्ध और स्वायत्त कार्यालयों के कार्यालय अध्यक्षों और गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।

मंत्री जी ने वर्ष 2025 के दौरान उक्त कार्यालयों में राजभाषा के प्रगामी प्रयोग की व्यापक समीक्षा की और हिंदी को बढ़ावा देने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

प्रशासन, प्रशिक्षण, पत्राचार और डिजिटल संचार सहित सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को गति प्रदान करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी कामकाज में हिंदी को बढ़ावा देने से दूरसंचार क्षेत्र में प्रशासनिक दक्षता और तकनीकी उन्नति को भी अवश्य बढ़ावा मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *