SHIMLA. 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिमला में “महिलाओं के लिए दौड़” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत स्वायत्त संस्था मेरा युवा भारत (MY Bharat), FIT INDIA और SAI (भारतीय खेल प्राधिकरण) के सहयोग से व हिमाचल प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा सेवा विभाग के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है। महिलाएं ASMlTA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके दौड में हिस्सा ले सकती है।
मेरा युवा भारत शिमला के सहायक निदेशक विजय कुमार ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर बढ़ाया कि तीन कैटागिरी में दौड़ आयोजित की जाएगी। जिसकाउद्देश्य महिलाओं और युवतियों की खेलों में भागीदारी बढ़ाना, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में खेल संस्कृति को मजबूत करना है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं और युवतियों को खेलों से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश के आठ जिलों mr।इस तरह की दौड़ आयोजित की जा रही है जिसमें हर जिला में एक हजार महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।प्रतिभागियों के लिए विभिन्न रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।