SHIMLA. हिमाचल प्रदेश में मार्च महीने में ही गर्मी लोगों को सताने लगी है। प्रदेश में सामान्य से 6 से 8 डिग्री तक तापमान अधिक चल रहे हैं। कई इलाकों में लू चल रही है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो दिन तक तीन जिलों मंडी, कुल्लू और सोलन में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।वही कुल्लू, चंबा और कांगड़ा के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना है।
9 मार्च से लेकर 12 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पीति सहित कुछ मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा और हल्की बारिश होगी। जिससे तापमानों में हल्की गिरावट आएंगी।
