ऊना। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय ऊना में 16 मार्च को सुबह 11.30 बजे मोटर साइकिल की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।आरटीओ ऊना अशोक कुमार ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले बोलीदाता वाहन का निरीक्षण नीलामी वाले दिन सुबह 10 से 11 बजे के बीच कर सकते हैं। नीलामी समिति की ओर से वाहन का आरक्षित मूल्य केवल 18,500 रुपये निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि बोलीदाता को नीलामी में भाग लेने के लिए एक हज़ार रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाने होंगे, जोकि नीलामी प्रक्रिया पूर्ण होने पर असफल बोलीदाता को वापस कर दिए जाएँगे। साथ ही, सफल बोलीदाता की सिक्योरिटी को भुगतान राशि में समायोजित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त इस कार्यालय द्वारा बिना कोई कारण बताए बोली को स्वीकार और अस्वीकार करने का अधिकार है। अधिक जानकारी के लिए आरटीओ कार्यालय ऊना या कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-203020 पर संपर्क किया जा सकता है।