शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (UIT), शिमला में संस्थान नवाचार परिषद (IIC) के अंतर्गत एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर CSIR–चंडीगढ़ के निदेशक एवं IIT कानपुर के प्रोफेसर प्रो. शांतनु भट्टाचार्य ने विद्यार्थियों को CSIR और DSIR की भूमिका, भारत में नवाचारों तथा स्टार्टअप्स को मिलने वाले समर्थन के बारे में जानकारी दी।
उनके साथ आए एक प्रिंसिपल साइंटिस्ट ने छात्रों को PRISM योजना के बारे में बताया और समझाया कि किस प्रकार नवाचार से जुड़े विचारों को इस योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन मिल सकता है।
कार्यक्रम का संचालन तरुण शर्मा ने किया। इस अवसर पर UIT के निदेशक प्रो. ए.जे. सिंह और ECE विभाग की HOD डॉ. नीरू शर्मा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और नवाचार तथा स्टार्टअप से जुड़े विषयों पर अपने प्रश्न पूछे।