हिमाचल की अर्थव्यवस्था मजबूत, 2.54 लाख करोड़ का अनुमान,प्रति व्यक्ति आय 2.83 लाख पहुंची

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में हिमाचल प्रदेश की कुल आर्थिक उत्पादन क्षमता लगभग 2.54 लाख करोड़ रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। स्थिर मूल्यों पर यह वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो वैश्विक अनिश्चितताओं और जलवायु चुनौतियों के बावजूद राज्य की मजबूत आर्थिक गतिविधियों को दिखाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था परिवर्तन का परिणाम है। राज्य की आरडीजी अगर बंद न होती, तो प्रदेश में और अधिक तेजी से विकास होता।

वहीं, विपक्ष पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार लगातार चिट्टे के ख़िलाफ़ मुहिम चला रही है। भारतीय जनता पार्टी का काम सिर्फ़ विरोध करना रह गया है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद नशा तस्करी के ख़िलाफ़ मज़बूत क़ानून बनाया। भाजपा ने सत्ता में रहते हुए कुछ नहीं किया। अब भाजपा राजनीति कर रही है। सरकार ने उन पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की है, जो नशा तस्करी में शामिल थे। पुलिस महकमा इसे लेकर गंभीरता से काम कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *