केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम राइफल्स के वीर जवानों और उनके परिवारों को ‘स्थापना दिवस’ की बधाई दी

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम राइफल्स के वीर जवानों और उनके परिवारों को ‘स्थापना दिवस’ की बधाई दी।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, असम राइफल्स के वीर जवानों और उनके परिवारों को ‘स्थापना दिवस’ की बधाई। उन्होंने कहा कि वे पूर्वोत्तर के दुर्गम इलाकों में हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं, अपनी वीरता और देशभक्ति का परिचय देते हुए मानवीय सहायता के माध्यम से विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास भी कायम करते हैं। शाह ने कहा कि राष्ट्र सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले असम राइफल्स के वीर जवानों को नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *