शिक्षा मंत्री 29 मार्च को ठियोग और कोटखाई क्षेत्र के प्रवास पर

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 29 मार्च 2026 को ठियोग और कोटखाई क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर 29 मार्च को प्रातः 10 बजे ठियोग के सरोग क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में पुस्तकालय के शुभारंभ समारोह में मुख्यातिथि होंगे। इसके पश्चात, वह दोपहर 12 बजे कोटखाई में लोक निर्माण विभाग के 6 स्टाफ क्वार्टर टाइप-II का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त, वह आत्मा प्रोजेक्ट (कृषि विभाग) द्वारा आयोजित किसान गोष्टी में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *