SHIMLA.हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 03 से 05 अप्रैल, 2026 तक जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह 03 अप्रैल को ग्राम पंचायत कोट काईना में संतोषीनगर से शोली काईना दोगरी संपर्क सड़क मार्ग का लोकार्पण करेंगे, स्थानीय जनता की समस्याओं को सुनेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री काईना से धरोट संपर्क सड़क मार्ग का लोकार्पण करेंगे, स्थानीय जनता की समस्याओं को सुनेंगे, पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और वापसी में ग्राम पंचायत पराली में चल रहे मंडोहल सड़क से हरिजन बस्ती पछाडा के सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।
रोहित ठाकुर 04 अप्रैल को टुरान से अप्पर प्रेम नगर के सम्पर्क सड़क मार्ग और टुरान से हमराण संपर्क सड़क मार्ग का उदघाटन करेंगे। इसके उपरांत वह स्थानीय जनता की समस्याओं को सुनेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
शिक्षा मंत्री 05 अप्रैल को ग्राम पंचायत कुड्डू में नढाल संपर्क सड़क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढाडी रावत के भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वह बातर गांव के लंगर भवन की आधारशिला रखेंगे, आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे।