
ऊना। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर ने जानकारी दी कि अग्निवीर भर्ती योजना के तहत विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अप्रैल कर दी गई है। इससे पहले यह तिथि 1 अप्रैल निर्धारित थी, जबकि आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ हुई थी।
उन्होंने बताया कि इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
निदेशक ने कहा कि योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब 10 अप्रैल तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण कर सकते हैं।