नेगी क्लिनिक एंड नर्सिंग होम में 4 अप्रैल को विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन

Mohali..नेगी क्लिनिक एंड नर्सिंग होम में 4 अप्रैल को मरीजों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान Livasa Hospital Mohali के प्रसिद्ध गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन अग्रवाल एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका गुप्ता अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।


यह ओपीडी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इच्छुक मरीज इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
डॉक्टरों की योग्यता व सेवाएं
डॉ. नितिन अग्रवाल MBBS, MS, DNB (Urology) हैं और मोहाली के सेक्टर-71 स्थित लिवासा अस्पताल में कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं डॉ. दीपिका गुप्ता MD (Obs & Gynae) हैं और स्त्री रोग, प्रसूति एवं आईवीएफ विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं।

उपलब्ध उपचार सेवाएं

मूत्र एवं गुर्दा रोग संबंधी समस्याएं:
सभी प्रकार के मूत्र रोग
गुर्दे व पेशाब की नली में पथरी का इलाज व बचाव
प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं
मूत्र नली में सिकुड़न
गुर्दे व मूत्राशय का कैंसर
बच्चों में बिस्तर गीला करने की समस्या
पेशाब का लीक होना
पुरुष निःसंतानता व शुक्राणु संबंधी समस्याएं
स्त्री रोग एवं आईवीएफ सेवाएं:
निःसंतानता व बार-बार गर्भपात की जांच व इलाज
बच्चेदानी की रसौली (फाइब्रॉइड) व ऑपरेशन
बच्चेदानी का बाहर आना (प्रोलैप्स)
सफेद पानी, जननांगों में खुजली, कमजोरी व खून की कमी
अनियमित व अत्यधिक माहवारी
पीसीओडी (PCOD) का उपचार
आईवीएफ सेवाएं
क्लिनिक के संचालक डॉ. बी.एस. नेगी ने बताया कि मरीज अधिक जानकारी या अपॉइंटमेंट के लिए मोबाइल नंबर 9816037505 पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस विशेष अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *