आईईसी विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा शिमला के रिज मैदान पर “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

SHIMLA. आईईसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत शिमला शहर के ऐतिहासिक रिज मैदान पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक का उद्देश्य सभी को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत करवाना और इससे दूर रहने का संदेश देना था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने नशे के बढ़ते प्रभाव और इसके दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने समाज में नशे के प्रति बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।

आईईसी विश्वविद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी छात्रों की इस प्रस्तुति की प्रशंसा की। इस अवसर पर उपस्थित आईईसी विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि आईईसी विश्वविद्यालय के छात्र लगातार समाज सेवा में सक्रिय रहते हैं और ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास करते रहते हैं।
———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *