कुल्लू व लाहौल में अप्रैल माह के लिए वाहन पासिंग, ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित

कुल्लू। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, कुल्लू द्वारा  अप्रैल  2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
आरटीओ कुल्लू राजेश भंडारी ने बताया कि आरटीओ कुल्लू में 06, 10, 17, 22 व 28  अप्रैल  को वाहनों की पासिंग तथा 27  अप्रैल  को ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन होगा।
आरएलए कुल्लू में 9  अप्रैल  को ड्राइविंग टेस्ट होंगे।
उन्होंने बताया कि मनाली में 7 और 21  अप्रैल  को वाहन पासिंग और 8  अप्रैल  को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होंगे ।
आरएलए बंजार में 18 अप्रैल, उदयपुर में 24 तथा केलोंग में 25 अप्रैल को वाहन पासिंग और  ड्राइविंग टेस्ट  एक ही दिवस को आयोजित होंगे।