SHIMLA. हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 10 अप्रैल, 2026 को जिला शिमला के चौपाल क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान शिक्षा मंत्री वॉलीबॉल (बॉयज) स्पोर्ट्स हॉस्टल चौपाल के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
इसके उपरांत वह वॉलीबॉल (बॉयज) स्पोर्ट्स हॉस्टल की नई इमारत और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल के प्राथमिक विंग की इमारत का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री चौपाल क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।