5 पंचायततो के लोगों को अंतिम संस्कार में हो रही परेशानी, प्रशासन से जल्द सुधार की अपील
बिलासपुर। स्लग जिला बिलासपुर के कल्लर पंचायत के तहत आने वाले गंभरोला क्षेत्र स्थित शमशान घाट की हालत इन दिनों काफी दयनीय बनी हुई है। और 5 पंचायतो का यह श्मशान घाट है स्थानीय लोगों और युवाओं ने एकत्रित होकर शमशान घाट की बदहाल स्थिति पर रोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि शमशान घाट में बने पिलर गिरने की स्थिति में पहुंच गए हैं, जिससे यहां आने वाले लोगों के लिए खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि इस शमशान घाट का उपयोग आसपास के पांच पंचायतो के लोग अंतिम संस्कार के लिए करते हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति के कारण उन्हें भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शमशान घाट की जल्द से जल्द मरम्मत और आवश्यक कार्य करवाए जाएं, ताकि लोगों को सम्मानजनक और सुरक्षित तरीके से अंतिम संस्कार की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता